Friday, June 13, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयअगर पाना है सफलता और रहना है अच्छा स्वास्थ्य तो घर में...

अगर पाना है सफलता और रहना है अच्छा स्वास्थ्य तो घर में भूलकर भी यहां न रखें कूड़ा

293ff1947053a1837966893e2d44ba03

वास्तु दोषों के कारण कई तरह की बीमारियां और दुख उत्पन्न होते हैं। हम आपको कुछ ऐसे वास्तु उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप घर में बिना कोई तोड़-फोड़ किए अपने घर के वास्तु दोषों को आसानी से दूर कर सकते हैं।

सोने की दिशा – वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके सोते हैं तो आपको बुरे सपने और पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके सोना चाहिए। इससे आपका स्वभाव बदलेगा और अनिद्रा की समस्या में भी सुधार होगा।

कचरा रखने की सही दिशा – घर के ईशान कोण में कभी भी कचरा इकट्ठा न होने दें, न ही यहाँ कोई भारी मशीन रखें। इससे आपके घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। तरक्की रुक जाती है, और बीमारियाँ आपको घेरने लगती हैं।

मुख्य द्वार पर अशोक का पेड़ लगाएं – अपने वंश की उन्नति के लिए मुख्य द्वार के दोनों ओर अशोक का पेड़ लगाएं। इससे आपके घर के वास्तु दोष दूर होंगे और घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी।

शौचालय की दिशा – वैसे तो घर में शौचालय बनवाने के लिए सबसे उपयुक्त दिशा दक्षिण-पश्चिम मानी जाती है, लेकिन अगर आपको घर के पूर्व में शौचालय बनवाना है और कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है, तो आपको शौचालय की सीट इस तरह से लगवानी चाहिए कि उस पर बैठते समय आप पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठ सकें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा की जगह सकारात्मक ऊर्जा आ जाएगी।

हमारा पूरा घर पांच तत्वों से बना है और शरीर भी इन्हीं पांच तत्वों से बना है। बेहतर और खुशहाल जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी है कि ये सभी दिशाएं दोषरहित हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments