Thursday, December 11, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीय'अगर सपा सांसद सुमन को कुछ हुआ तो CM होंगे जिम्मेदार', राणा...

‘अगर सपा सांसद सुमन को कुछ हुआ तो CM होंगे जिम्मेदार’, राणा सांगा विवाद में अखिलेश की दो टूक

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन को कुछ भी होता है तो इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एक छिपी हुई ताकत को बढ़ावा दे रहे हैं जो लोगों को अपमानित कर रही है और विपक्षी आवाजों को निशाना बना रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर रामजी लाल सुमन (सपा सांसद) या किसी सपा नेता के साथ कोई घटना होती है तो उसके लिए खुद सीएम जिम्मेदार होंगे। क्योंकि सीएम ने खुद उस संगठन को अपना आशीर्वाद दिया हुआ है, जितने भी लोग आप वहां देख रहे हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में रामनवमी की धूम के बीच रामलला का सूर्य तिलक से अभिषेक, सीएम योगी ने लोगों को दी पर्व की बधाई

अखिलेश ने आगे कहा कि हमें जाति की बात नहीं करनी चाहिए लेकिन हम यहां जाति कनेक्शन देख सकते हैं। सीएम खुद इन सबको बढ़ावा दे रहे हैं। हिटलर के जमाने में फौजी होते थे। इसी तरह इन्होंने एक छिपी हुई भूमिगत सेना तैयार कर रखी है जो समय-समय पर लोगों का अपमान कर रही है। यह टिप्पणी आगरा में सुमन के आवास पर करणी सेना के सदस्यों द्वारा किए गए हमले के मद्देनजर आई है। पिछले महीने, संगठन ने संसद में सुमन के बयान का विरोध किया था, जिसमें उन्होंने राजपूत राजा राणा सांगा को “देशद्रोही” कहा था।
 

इसे भी पढ़ें: ‘यह कुछ लोगों के लिए बन गया था लूट का जरिया’, वक्फ संशोधन बिल पर सीएम योगी का बड़ा बयान

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा करते थे, वे अब खुद इसमें उलझे हुए हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना दावा किया, “उनके अपने ही एक अधिकारी को पकड़ा गया। वह मुख्यमंत्री के आवास पर छिपा होगा।” यादव आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश का जिक्र कर रहे थे, जो इन्वेस्ट यूपी के सीईओ के पद पर तैनात थे और हाल ही में रिश्वतखोरी के एक मामले में उनका नाम सामने आने के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments