राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस (प्री) परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस परीक्षा में 3 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि परीक्षा के लिए 6 लाख 75 हजार 80 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। प्रतापगढ़ जिले के उम्मीदवारों ने सबसे अधिक आवेदन किया है।
यह पहली बार है कि परीक्षा के दिन ही आंसर की अपलोड की गई है, जबकि पहले यह प्रक्रिया एक-दो दिन बाद होती थी।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:
- आपत्ति दर्ज करने का समय: 3 फरवरी से 5 फरवरी 2025 तक
- शुल्क: प्रति सवाल 100 रुपए
- आवश्यक जानकारी: शुल्क न देने पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। यह शुल्क नॉन रिफंडेबल होगा।
- महत्वपूर्ण: 3 से 5 फरवरी 2025 को रात 12 बजे के बाद ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक सक्रिय नहीं रहेगा। डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक ही बार आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज करें और सभी नियमों का पालन करें।