Thursday, December 11, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयउप्र: किशोर की तालाब में डूबने से मौत

उप्र: किशोर की तालाब में डूबने से मौत

 बलिया जिले में उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरारोड नगर में 15 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बिल्थरारोड नगर के जहीरगंज मोहल्ले में पशुहारी मार्ग पर एक स्कूल के पीछे अल्तमस (15) रविवार को तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।

उसने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने तालाब से अल्तमस का शव बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments