Tuesday, July 15, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयएक है तो ‘सेफ’ है! महाराष्ट्र चुनाव परिणामों पर आया फडणवीस का...

एक है तो ‘सेफ’ है! महाराष्ट्र चुनाव परिणामों पर आया फडणवीस का पहला रिएक्शन

महाराष्ट्र में भाजपा के सबसे प्रमुख नेता देवेन्द्र फडणवीस, नागपुर दक्षिण पश्चिम में 20,000 से अधिक के अंतर से आगे चल रहे हैं क्योंकि राज्य विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती अभी भी जारी है।  वह कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी प्रफुल्ल गुडाधे से आगे हैं, जिन्होंने 38,000 से अधिक वोट हासिल किए हैं। हासिल किए हैं। भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गृह क्षेत्र नागपुर 2014 से भगवा किला रहा है। 2009 में अपनी स्थापना के बाद से नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट बीजेपी के पास रही है। वहीं महाराष्ट्र में महायुति सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आती नजर आ रही है। महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम पर डिप्टी सीएम देंवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

इसे भी पढ़ें: Congress का लगातार गिरता ग्राफ, महाराष्ट्र से साफ, झारखंड में हाफ, कहां हो गई चूक?

देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी और योगी के एक हैं तो सेफ हैं के नारे को दोहराया है। महाराष्ट्र चुनाव परिणाम पर फडणवीस ने कहा कि एक है तो ‘सेफ’ है। मोदी है तो मुमकिन हैं। अब ऐसे में ये भी खबर चल पड़ी है कि क्या एकनाथ शिंदे को बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस की तरह पीछे किया जाएगा और किसी नए चेहरे पर महाराष्ट्र में दांव लगाया जाएगा? यह सारे सवाल आज इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि विधानसभा चुनाव प्रचार में भी एनडीए ने सीएम फेस घोषित नहीं किया और नतीजे के बाद तय करने की बात दोहराई। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में चल गया फडणवीस का धर्मयुद्ध वाला फॉर्मूला, क्या बनेंगे मुख्यमंत्री? एक्शन में अमित शाह

भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने शनिवार को मांग की कि फडणवीस को अगला मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाए क्योंकि विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में महायुति गठबंधन की जीत का संकेत मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में जो पार्टी सबसे ज्यादा सीटें हासिल करेगी, वही मुख्यमंत्री पद पाने की हकदार होगी। चुनाव आयोग द्वारा वोटों की गिनती के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है और 288 विधानसभा सीटों में से 218 सीटों पर आगे चल रहा है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) लड़खड़ा रही थी, उसके उम्मीदवार सिर्फ 50 सीटों पर आगे चल रहे थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments