Wednesday, May 14, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीय'केजरीवाल झूठ का encyclopedia', JP Nadda बोले- यह दिल्ली की तकदीर और...

‘केजरीवाल झूठ का encyclopedia’, JP Nadda बोले- यह दिल्ली की तकदीर और तस्वीर को बदलने का चुनाव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज दिल्ली के बुराड़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि यह चुनाव, AAP-दा से मुक्ति पाने का चुनाव है। यह चुनाव, दिल्ली को फिर से विकसित बनाने की ओर बढ़ाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि 10 साल में, AAP-दा वालों ने बस प्रेस वार्ता कर मोदी जी को गाली दी है। केंद्र सरकार पर आरोप लगा कर अपनी नाकामियों को छिपाया है। उन्होंने कहा कि ये केजरीवाल, झूठ बोलने की मशीन हैं, झूठ का विश्वकोश है। सिवाय झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने के इन लोगों ने पूरे 10 साल कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार में तो रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिस पार्टी ने 10 साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का ढोंग रचा था और खुद को कट्टर ईमानदार बताते थे, वो कट्टर भ्रष्टाचारी निकले।
 

इसे भी पढ़ें: Swing Voters बदल देते हैं लोकसभा और विधानसभा के परिणाम, दिल्ली में इस बार खेल पूरा बदलने वाला है?

नड्डा ने कहा कि इन्होंने (आम आदमी पार्टी) बसों में पैनिक बटन लगाने का दावा किया और 500 करोड़ रुपये का घोटाला किया। जबकि किसी बस में पैनिक बटन नहीं दिखती है। असल में पैनिक बटन की जरूरत तो ‘शीश महल’ में थी, जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली कूड़े का ढेर बन गई है, गली-गली, घर-घर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। 5 साल पहले, ये (केजरीवाल) गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ देखने गए थे और बता रहे थे कि मैं इसे साफ कर दूंगा। कूड़े के पहाड़ को तो साफ नहीं किया, बल्कि आपके घर के आगे कूड़े का ढेर लगा दिया है।
 

इसे भी पढ़ें: ‘दिल्ली को मिलेगी फर्जी गारंटी से मुक्ति’, पीयूष गोयल का AAP पर वार, गिरिराज बोले- केजरीवाल से बड़ा कोई गुंडा नहीं

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आवास योजना के तहत अब तक 4 करोड़ मकान बनाए गए हैं, 3,600 मकान दिल्ली में बने हैं। जहां झुग्गी, वहीं मकान के तहत 6,500 फ्लैट बनाए गए हैं। केजरीवाल कहते हैं, झुग्गियां तोड़ दी जाएंगी, लेकिन मैं बता रहा हूं कि कोई भी झुग्गी नहीं टूटेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह दिल्ली की ‘तकदीर’ और ‘तस्वीर’ को बदलने का चुनाव है। यह आम आदमी पार्टी, जिसे हम आप-दा के नाम से जानते हैं, से छुटकारा पाने का चुनाव है। यह दिल्ली को विकसित दिल्ली की ओर ले जाने का चुनाव है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments