Saturday, July 12, 2025
spot_img
HomeUncategorizedखूंटी में रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट शुरू

खूंटी में रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट शुरू

8e8f66a61d1ab4906e9df57b16888dd4

खूंटी, 28 नवंबर (हि.स.)। बिरसा कॉलेज खूंटी में गुरुवार से तीन दिवसीय रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट शुरूआत हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू डॉ सुदेश महतो ने गुब्बारा उड़ाकर और मशाल प्रज्वलित कर किया। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों द्वारा बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट भी किया गया।

मौके पर डॉ सुदेश महतो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद खूंटी के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार और डीएवी स्कूल खूंटी के प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया। बिरसा कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या प्रो जीके किड़ो ने स्वागत भाषण में कॉलेज के खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात करते हुए उसे और अधिक सुदृढ़ करने की मंशा जाहिर की।

उन्होंने बताया कि खेल से किस प्रकार आगे बढ़ा जा सकता है और यह किस प्रकार हमारे जीवन को प्रभावित करता है। एथलेटिक्स मीट के प्रथम दिन महिला पुरुष वर्ग में आयोजित कुल छह प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में बिरसा कॉलेज की हीरा सांगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि केओ कॉलेज गुमला की चंद्रमुनी उरांव ने द्वितीय और बिरसा कॉलेज खूंटी की शिलवंती कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में प्रदीप कुमार प्रथम, रामबिकास पासवान ने द्वितीय तथा कालो मुंडू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के ऊंची कूद में प्रतिभा कुमारी,फुलमनी कुमारी, जेनिस टोप्पो ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के गोला फेंक प्रतियोगिता में भारती कुमारी,खुशी राठौड़ और गोल्डी कच्छप ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग के ऊंची कूद में सूरज पासवान,विशाल कुमार और आयुष गुड़िया ने पदक हासिल किया। जबकि पुरुष वर्ग के गोला फेंक में सन्नी चौहान ,समीर उरांव और सुमन महतो ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बिरसा कॉलेज के खेल प्रभारी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिरसा कॉलेज को एथलेटिक्स मीट के आयोजन की जिम्मेवारी मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments