Sunday, April 27, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयगृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ...

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

 गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शाह ने दिल्ली के प्रत्येक निवासी को सुरक्षित महसूस कराने के महत्व को रेखांकित किया तथा इस बात पर बल दिया कि दिल्ली की सुरक्षा में जनता का विश्वास सुनिश्चित करना प्रत्येक पुलिस अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

अधिकारियों के अनुसार, गृह मंत्री ने दिल्ली की कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक बैठक की। बैठक में गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो के निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

गृह मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने पुलिस बल के निर्णायक तरीके से काम करने पर जोर दिया, ताकि राष्ट्रीय राजधानी में जन सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।

अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान गृह मंत्री ने अपराध के प्रति सरकार की ‘‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने’’ की नीति पर जोर दिया और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शाह ने पुलिस को सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्ययोजनाएं बनाने और केंद्रित अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ-साथ अपराधियों में डर पैदा करने के लिए काम करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments