Saturday, July 12, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयचीनी लड़ाकू विमानों ने संवेदनशील ताइवान जलडमरूमध्य में अमेरिकी विमान का पीछा...

चीनी लड़ाकू विमानों ने संवेदनशील ताइवान जलडमरूमध्य में अमेरिकी विमान का पीछा किया

ताइपे (ताइवान) । चीन ने संवेदनशील ताइवान जलडमरूमध्य से गुजर रहे अमेरिकी नौसेना के विमान की निगरानी के लिए सैन्य विमान और जहाज तैनात किए। चीन की सेना ने यह जानकारी दी। स्वशासित ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच अक्सर तनातनी देखने को मिलती है। अमेरिकी नौसेना के 7वें बेड़े ने एक बयान में कहा कि पी-8ए पोसाइडन समुद्री गश्ती विमान ने ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार’’ जलडमरूमध्य के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र से उड़ान भरी। इसमें कहा गया कि यह ‘‘स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’
अमेरिका ताइवान का सबसे महत्वपूर्ण समर्थक और हथियार प्रदाता है। अमेरिकी सैन्य जहाज और विमान नियमित रूप से चीन को स्वशासित ताइवान से अलग करने वाले जलमार्ग से गुजरते हैं। बीजिंग इस पूर्वी एशियाई द्वीप को अपना क्षेत्र होने का दावा करता है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की पूर्वी थियेटर कमान (वायुसेना) के प्रवक्ता कर्नल काओ जुन ने एक बयान में अमेरिकी मिशन की आलोचना की और कहा कि इससे क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को खतरा पैदा हो गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments