Sunday, April 27, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयजब आधी दुनिया सो रही थी, तब भारत ने रात में दागा...

जब आधी दुनिया सो रही थी, तब भारत ने रात में दागा सबसे खतरनाक हथियार, कई देशों में भगदड़

रात के अंधेरे में भारत ने चुपचाप एक ऐसे हथियार का सफल परीक्षण कर लिया है। जिसे सबसे खतरनाक ब्रह्मास्त्र कहा जा रहा है। तूफानी गति से आसमान को चीरते हुए भारत का ये नया हथियार टारगेट की तरफ बढ़ा और भारत का नाम दुनिया के चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल कर दिया। रूस, चीन और अमेरिका के बाद भारत वो देश है जिसने अपने बल पर भीषण तबाही मचाने हथियार का सफल परीक्षण किया है। इस खबर ने कई देशों में हड़कंप मचा दिया है। भारत के इस हथियार को देख ब्रिटेन और अमेरिका के होश उड़ गए हैं। सबसे पहले आपको बताते हैं कि रात के अंधेरे में भारत ने कौन सा हथियार दाग दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Russia on India: भारत को फंसाने में लगा यूरोप, बीच में रूस ने ली धांसू एंट्री

भारत ने एक बड़ी सैन्य उपलब्धि हासिल करते हुए ओडिशा के तट से लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक टेस्ट किया। भारत अब उन चुनिंदा देशों के ग्रुप में शामिल हो गया है जिनके पास तेज स्पीड से और एयर डिफेंस सिस्टम को भेदते हुए मार करने की क्षमता वाला हथियार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के पहले लंबी दूरी के हाइपरसोनिक मिशन के तहत हुए इस टेस्ट को ऐतिहासिक पल करार दिया। यह टेस्ट ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। यह मिसाइल पूरी तरह स्वदेशी है।

क्या है इसकी खासियत?

DRDO ने बनाई है यह खास स्वदेशी मिसाइल

 1,500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक पेलोड ले जा सकती है

ध्वनि की स्पीड से 5 गुना ज्यादा रफ्तार से उड़ान भर सकती है

परमाणु हथियार ले जाने वाली हाइपरसोनिक मिसाइलें आमतौर पर 1,220 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उड़ सकती हैं। कुछ उन्नत हाइपरसोनिक मिसाइलें 15 मैक से ज्यादा की स्पीड से उड़ान भर सकती हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments