Wednesday, May 14, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर : लापता सैनिक घर लौटा

जम्मू-कश्मीर : लापता सैनिक घर लौटा

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को लापता हुआ एक जवान रविवार को घर लौट आया। वह एक दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटने के लिए घर से रवाना हुआ था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि राइफलमैन आबिद भट शनिवार को रंगरेथ सैन्य शिविर में ड्यूटी पर लौटने के लिए अनंतनाग जिले के चित्तरगुल स्थित अपने घर से निकले थे।

अधिकारियों के मुताबिक, भट शनिवार सुबह तक शिविर में नहीं पहुंचे, जिसके बाद पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई।
अधिकारियों ने बताया कि भट रविवार शाम को घर वापस लौट आये। उन्होंने बताया कि इस दौरान भट कहां रहे, पुलिस इस बारे में उनसे पूछताछ कर रही है।
श्रीनगर स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments