Thursday, July 10, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयठाणे में दवा निर्माण इकाई में आग लगने से श्रमिक घायल

ठाणे में दवा निर्माण इकाई में आग लगने से श्रमिक घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दवा निर्माण इकाई में आग लगने से 38 वर्षीय श्रमिक घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि अंबरनाथ क्षेत्र में आनंद नगर एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) स्थित फैक्टरी में रविवार रात करीब 10 बजे आग लग गई।

ठाणे पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण अनिल यादव नामक एक कर्मचारी झुलस गया है और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तड़वी ने बताया कि आग में फैक्टरी जलकर खाक हो गई।

उन्होंने बताया कि अंबरनाथ, उल्हासनगर, बदलापुर और कल्याण से आए दमकल कर्मियों के चार दलों ने देर रात पौने तीन बजे आग को नियंत्रित कर लिया।
तड़वी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments