Tuesday, March 18, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रम्प ने रोकीं सभी सैन्य मदद, यूक्रेन बोले- यह रूस के...

डोनाल्ड ट्रम्प ने रोकीं सभी सैन्य मदद, यूक्रेन बोले- यह रूस के सामने समर्पण की ओर धकेल सकता है

यूक्रेनी सरकार ने यूक्रेन को सैन्य सहायता रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले की कड़ी निंदा की है। एक शीर्ष आधिकारिक चेतावनी के साथ कि यह कदम कीव को रूस के सामने समर्पण की ओर धकेल सकता है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी अमेरिकी सैन्य सहायता की आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। ट्रंप का यह निर्णय अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक अभूतपूर्व टकराव के बाद सामने आया है।
 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप की रणनीतिक सरकारी रिजर्व की घोषणा के बाद क्रिप्टो की कीमतों को अल्पकालिक उछाल

यूक्रेन की संसदीय विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष ने इसके जवाब में कहा कि सहायता पर रोक वास्तव में बहुत खराब लग रही है। ऐसा लगता है कि वह कीव को समर्पण की ओर धकेल रहे हैं। खबर में कहा गया है कि सैन्य सहायता रोकने का ट्रंप का निर्णय अमेरिकी नेता और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित वरिष्ठ सहयोगियों के बीच व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में ‘‘कई बैठकों’’ के बाद लिया गया। अधिकारी ने कहा कि ‘‘यह आदेश तब तक प्रभावी रहेगा जब तक’’ ट्रंप यह निर्धारित नहीं कर लेते कि यूक्रेन ने रूस के साथ शांति वार्ता के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। 
 

इसे भी पढ़ें: तो क्या ज़ेलेंस्की, इंदिरा गांधी की तरह अमेरिकी राष्ट्रपति को करारा जवाब दे पाएंगे?

आदेश में ‘‘यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल के माध्यम से सैकड़ों करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता पर भी रोक लगा दी गई है। इस पहले के माध्यम से धन प्रदान किया जाता है और यूक्रेन इसका इस्तेमाल केवल अमेरिकी रक्षा कंपनियों से सीधे नए सैन्य हार्डवेयर खरीदने के लिए कर सकता है।’’ अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार,24 फरवरी 2022 को रूस द्वारा यूक्रेन पर पूर्व नियोजित आक्रमण शुरू करने के बाद से अमेरिका अब तक 65.9 अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान कर चुका है और 2014 में रूस के यूक्रेन पर शुरुआती आक्रमण के बाद से लगभग 69.2 अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान की गई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments