Thursday, December 11, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना

दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना

दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तथा लू के संबंध में ‘येलो’ चेतावनी जारी की गई है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 230 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच का एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments