Monday, March 24, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम है।
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 163 रहा जो, ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments