Monday, March 24, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयनीतीश ने 7 नए मंत्रियों को आवंटित किए पोर्टफोलियो, जीतनराम मांझी के...

नीतीश ने 7 नए मंत्रियों को आवंटित किए पोर्टफोलियो, जीतनराम मांझी के बेटे से वापस लिया एक मंत्रालय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया और नए मंत्रियों को नए विभाग आवंटित किए। संजय सरावगी, सुनील कुमार, जिबेश मिश्रा, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू, राजू कुमार सिंह और विजय कुमार मंडल सहित सात भाजपा विधायकों ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन से एक विभाग वापस लिया गया है। 
 

इसे भी पढ़ें: बेटे निशांत कुमार की लॉन्चिंग को तैयार हैं नीतीश कुमार, सही मौके का इंतजार

दरअसल, पहले सूचना प्रावैधिकी विभाग संतोष सुमन के पास था जो अब कृष्ण कुमार मंटू को दे दिया गया है। संतोष सुमन के पास अब केवल लघु जल संसाधन विभाग बचा है। संजय सरावगी को राजस्व एवं भूमि, सुनील कुमार को वन एवं पर्यावरण, विजय मंडल को आपदा प्रबंधन, कृष्ण कुमार मंटू- आईटी, मोतीलाल प्रसाद- कला संस्कृति, राजू सिंह-पर्यटन और जीवेश मिश्रा को शहरी विकास की जिम्मेदारी दी गई है। कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल – सड़क निर्माण का काम विजय सिन्हा से लेकर नितिन नवीन को दिया गया है।
 

इसे भी पढ़ें: बिहारः नीतीश कुमार ने कैबिनेट में सात नये चेहरों को शामिल किया, सभी भाजपा विधायक

कृषि विभाग मंगल पांडे से लेकर विजय सिन्हा को दे दिया गया है। कानून की कमान नितिन नवीन से लेकर मंगल पांडे को दी गई है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से दो मंत्रालय पथ निर्माण और कला संस्कृति विभाग छीन लिया गया. सड़क निर्माण का जिम्मा नितिन नवीन को दिया गया तो कल संस्कृति का जिम्मा नये मंत्री मोतीलाल प्रसाद को दिया गया। नितिन नवीन के पास पहले शहरी विकास था, अब यह मंत्रालय नए मंत्री जीवेश मिश्रा को दिया गया है। नितिन नवीन को पथ निर्माण विभाग दिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments