बच्चों को खेलने का बहुत शौक होता है, और यह उनकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन कई बार खेलकर आने के बाद वे पैरों में दर्द की शिकायत करते हैं। ऐसे में उनकी मदद के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज और मसाज तकनीकें हैं। बच्चों के पैरों में दर्द का मुख्य कारण अक्सर पोषण की कमी होती है, इसलिए उन्हें स्वस्थ खाना देने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। आइए जानते हैं कैसे बच्चों को राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
बैठकर करने वाली एक्सरसाइज
1. काल्फ मसल्स स्ट्रेच
- बच्चे को बैठकर दोनों पैरों को आगे की तरफ फैलाने के लिए कहें।
- फिर उनके पंजों को पहले आगे और फिर पीछे की तरफ घुमाने के लिए कहें।
- यह प्रक्रिया कुछ सेकंड तक दोहराते रहें।
- इस स्ट्रेच को पांच से दस मिनट तक करने से काल्फ मसल्स रिलैक्स होती हैं और दर्द में राहत मिलती है।
2. लेग रेज
- काल्फ मसल्स के स्ट्रेच के बाद, बच्चों को बैठकर एक पैर को ऊपर उठाने के लिए कहें।
- वे हाथों का सहारा ले सकते हैं ताकि पैर को आसानी से ऊपर उठाया जा सके।
- इसी तरह, दूसरा पैर भी ऊपर उठाने के लिए कहें।
- दोनों पैरों को बारी-बारी से उठाते हुए दस से पंद्रह सेट करवाएं।
- ये एक्सरसाइज पैरों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करेंगी।
तिल के तेल की मालिश
अगर बच्चों के पैरों में दर्द बार-बार हो रहा है, तो उन्हें तिल के तेल से मालिश करवाएं। यह न केवल दर्द में राहत देता है, बल्कि बच्चों के शरीर में कैल्शियम और जरूरी पोषण भी पहुंचाता है।
इन सरल एक्सरसाइज और मसाज से आप बच्चों के पैरों के दर्द को कम कर सकते हैं और उन्हें खेलने के लिए और भी प्रेरित कर सकते हैं!