Friday, June 13, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयबाइक के अनियंत्रित होकर पलटने से डेंटल सर्जन की मौत

बाइक के अनियंत्रित होकर पलटने से डेंटल सर्जन की मौत

2e5d6c8880d2090552f1a43866e70caf

पलामू, 16 नवंबर (हि.स.)। जिले के तरहसी-पदमा मुख्य पथ पर टिरवा घारो पुल के पास एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर पलटने से उस पर सवार डेंटल सर्जन डॉ उज्ज्वल कुमार शर्मा की मौत हो गई। डॉ उज्जवल रांची से अपने घर तरहसी के सेवती लौट रहे थे। डॉक्टर उज्जवल अपने घर के इकलौते पुत्र थे। उनका भी दाे वर्ष का एक बच्चा है। तीन वर्ष पहले शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार तरहसी में संचालित माता धनेश्वरी हॉस्पिटल के संचालक अरुण शर्मा के पुत्र 32 वर्षीय डॉ उज्जवल कुमार शर्मा शुक्रवार की रात रांची से अपने घर लौट रहे थे। घर पहुंचने से पहले तरहसी-पदमा मुख्य पथ पर टिरवा घारो पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे वाहन की हेड लाइट चेहरे पर पड़ने के कारण डॉक्टर उज्जवल की मोटरसाइकिल गड्ढे में जाकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इस घटना में डॉक्टर उज्जवल के सिर औऱ सीने में गंभीर चोट आई। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के डॉक्टर राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल नारायणा में भर्ती किया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के क्रम में रास्ते मे शनिवार की तड़के 4 बजे उनकी मौत हो गई।

एमआरएमसीएच में डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर पैतृक गांव लाया गया। दोपहर एक बजे के बाद उनके शव का अंतिम संस्कार गांव के नदी घाट पर किया गया। पुत्र उत्कर्ष शर्मा(2) ने मुखाग्नि दिया है। डॉ उज्जवल कुमार शर्मा डेंटल सर्जन थे और माता धनेश्वरी हॉस्पिटल में उनके क्लीनिक था। पिता के साथ मिलकर अस्पताल का संचालन करते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments