Wednesday, May 21, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयभाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ के कार्यकर्ताओं पर किया हमला, चुनाव प्रचार रोकने...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ के कार्यकर्ताओं पर किया हमला, चुनाव प्रचार रोकने की कोशिश की: संजय सिंह

राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह ने निर्वाचन आयोग को शनिवार को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उन्हें नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करने से रोकने की कोशिश की।

भाजपा ने सिंह के इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सिंह ने कहा कि यह ‘‘शर्मनाक’’ है कि ऐसा हमला दिनदहाड़े और संसद से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुआ।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता ने दावा किया, ‘‘यह बहुत ही दुखद है कि लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन से ठीक 100 मीटर की दूरी पर यह झुग्गी बस्ती है। हमारे कार्यकर्ता यहां प्रचार करने आए थे। हमारे नेता और साथी कार्यकर्ता मौजूद थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया, उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें प्रचार करने से रोकने की कोशिश की जबकि उनके पास ऐसा करने की उचित अनुमति थी।’’

निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में सिंह ने मांग की कि संबंधित पुलिस थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) को निलंबित किया जाए।
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नयी दिल्ली सीट पर ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर पांच फरवरी को मतदान होगा जबकि आठ फरवरी को मतगणना की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments