Thursday, July 10, 2025
spot_img
HomeUncategorizedभारतीय संसद में मैथिली भाषा संविधान का हुआ लोकार्पण, संविधान अनुवाद में...

भारतीय संसद में मैथिली भाषा संविधान का हुआ लोकार्पण, संविधान अनुवाद में शामिल लोगों ने जताया हर्ष

75569f4c87c46e4fe02a66ed1a4032a7

सहरसा, 26 नवंबर (हि.स.)। संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संसद के सेंट्रल हाल में मंगलवार को देश के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोक सभा अध्यक्ष ओम विरला उप राष्ट्रपति सहित लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिका अर्जुन खरगै सहित कई केबिनेट मंत्री ने देश के दसवें संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के मैथिली अनुवादित संविधान के मूल प्रति विमोचन किया गया।

ज्ञात हो कि संविधान के अष्टम अनुसूची में देश के बाईस भाषाओं को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त है।संविधान दिवस के अवसर पर भारत के प्राचीनतम दो भाषा में संविधान का विमोचन किया गया।जिसमें संस्कृत और मैथिली शामिल था।मैथिली संविधान का कोशी व मिथिला से गहरा संबंध रहा है।अभी हाल ही में इसी वर्ष भारतीय भाषा संस्थान मैसूर द्वारा कोशी प्रमंडल मुख्यालय अवस्थित ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, सहरसा में नौ फरवरी से एक्कीस फरवरी 2024 तक दस दिवसीय भारतीय संविधान के कार्यशाला का आयोजन किया गया था।ईस्ट एन वेस्ट के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन के अध्यक्षता में मैथिली संविधान को मूर्त रूप दिया गया था।जिसमें कई लोग साक्षी बने थे,जिसमें भारतीय भाषा संस्थान मैसूर के राष्ट्रीय अनुवाद मिशन के डाॅ शंभु कुमार सिंह, डॉ रजनीश रंजन, डाॅ शिशिर कुमार मिश्र, डाॅ सतीश कुमार दास, डु नरेंद्र नाथ झा,प्रो अशोक कुमार सिंह, डाॅ बलवीर कुमार झा, डॉ संजय कुमार चौधरी,अधिवक्ता आदित्य ठाकुर अनुवाद कार्य में सामिल थे।

इसके इत्र इस अनुवाद के साक्षी भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विमलेनदु शेखर झा निवर्तमान डीएस डब्लू नवीन कुमार निवर्तमान कुल सचिव डॉ मिहिर कुमार ठाकुर, सहरसा सदर अनुमंडल के डीसीएलआर ललित कुमार सिंह भाषा अभियानी सुनिल कुमार झा भानू ,किसलय कृष्ण, ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार झा,प्राध्यापक सह जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज सहित संस्थान के सभी प्राध्यापक निवर्तमान प्राध्यापक निवर्तमान छात्राध्यापक सामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments