Tuesday, July 15, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात लोग गिरफ्तार

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात लोग गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिन में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात लोगों को मणिपुर के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने यहां एक बयान में बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के तीन सदस्यों और ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट-कोइरेंग’ (यूएनएलएफ-के) के एक सक्रिय सदस्य को मंगलवार को तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने प्रतिबंधित ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के दो सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया। उन्हें इंफाल के पाओना बाजार क्षेत्र में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को थौबल जिले के तेंथा इलाके से ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरओ) के भी दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments