Tuesday, July 15, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमर जाऊंगा लेकिन अपनी जन्मस्थली के बारे में गलत नहीं बोलूंगा... केजरीवाल...

मर जाऊंगा लेकिन अपनी जन्मस्थली के बारे में गलत नहीं बोलूंगा… केजरीवाल पर हिमंत बिस्वा सरमा ने साधा निशाना

यमुना नदी के जल को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान पर सियासत जारी है। आज दिल्ली में प्रचार करते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। हिमंता ने कहा कि प्रदूषित यमुना नदी के मुद्दे को भटकाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने एक नई कहानी शुरू की और कहा कि हरियाणा दिल्ली को प्रदूषित पानी दे रहा है। वह अपनी जन्मभूमि के लिए ऐसा कैसे बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं मर जाऊंगा लेकिन अपनी जन्मस्थली के बारे में कभी गलत नहीं बोलूंगा। 
 

इसे भी पढ़ें: ‘केजरीवाल को चुनाव प्रचार से रोका जाए…’, AAP प्रमुख के बायन के खिलाफ EC पहुंची BJP, लगाए बड़े आरोप

हिमंत बिस्वा सरमा ने साफ तौर पर कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। मैंने कई राजनेता देखे हैं लेकिन ऐसा राजनेता कभी नहीं देखा जो इस जन्मभूमि के बारे में गलत बोलता हो। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर यमुना नदी के पानी में अमोनिया का स्तर अधिक होने के आरोप पर कहा कि अरविंद केजरीवाल और AAP की ‘हिट एंड रन’ और ‘शूट एंड स्कूट’ की राजनीति बंद होने वाली है। उन्हें दिल्ली चुनाव में हार होती दिख रही है। इसलिए, ‘शीश महल’ और शराब घोटाले जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वे ‘एबीसीडी’ पर उतर आए हैं। ए से आरोप, बी से ब्लेम गेम, सी से कॉन्सपिरेसी थ्योरी और डी से डायवर्जन।
पूनावाला ने कहा कि हरियाणा से कई लोग तो उस स्थान पर गए जहां से पानी दिल्ली में प्रवेश करता है और उसमें डुबकी लगाई और उस पानी को पिया। अरविंद केजरीवाल को हरियाणा की जनता के सामने झुकना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए. ऐसे झूठे आरोपों से उन्होंने पूरे देश का अपमान किया है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का ‘झूठा’ आरोप लगाया है और साथ ही उन्होंने चुनौती दी कि वह (केजरीवाल) उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करें जिसके आधार पर उन्होंने यह आरोप लगाया है। 
 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: जानिए भाजपा आखिर दिल्ली वालों के लिए ऐसा क्या कर सकती है जो AAP अब तक नहीं कर पाई

जवाब में आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने इस बात की ‘पुष्टि’ कर दी है कि केजरीवाल के आरोप सच्चे हैं। दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी ने भाजपा को चुनौती दी कि वह यमुना में अमोनिया के स्तर की जांच निर्वाचन आयोग की निगरानी में हरियाणा और दिल्ली के इंजीनियरों की संयुक्त टीम से कराकर दिखाए। कालाकाजी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केजरीवाल को यह चुनौती भी दी कि वह दिल्ली के लोगों को उस जहर का नाम बताएं जिसे यमुना में मिलाने का दावा किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments