महाकुंभ स्थल पर यहां देर रात आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे एम्बुलेंस से चिकित्सा केन्द्र ले जाया गया।
रात करीब 11:30 बजे कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
ड्यूटी पर मौजूद अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शास्त्री ब्रिज के निकट एक बाड़े में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।