Tuesday, March 18, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र : वन विभाग ने भाजपा विधायक के सहयोगी के घर को...

महाराष्ट्र : वन विभाग ने भाजपा विधायक के सहयोगी के घर को ध्वस्त किया

महाराष्ट्र के बीड जिले में वन विभाग ने भाजपा विधायक सुरेश धस के करीबी सहयोगी माने जाने वाले सतीश भोसले उर्फ ​​खोक्या के आवास को बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सतीश भोसले के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
अधिकारियों के मुताबिक भोसले पर हत्या के प्रयास और वन अधिनियम के तहत तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, उसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि भोंसले ने मुंबई से करीब 450 किलोमीटर दूर मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के शिरूर कासर इलाके में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से एक आलीशान घर का निर्माण किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments