Saturday, July 12, 2025
spot_img
HomeUncategorizedमहिलाओं की शिकायतों में लापरवाही ठीक नहीं, त्वरित करें निस्तारण:  पूनम द्विवेदी 

महिलाओं की शिकायतों में लापरवाही ठीक नहीं, त्वरित करें निस्तारण:  पूनम द्विवेदी 

7e571ea678ff48110a531ccd28f68ce2 (2)

कानपुर,27 नवंबर (हि.स.)। महिलाओं से संबंधित मामलों के निस्तारण में कोई लापरवाही न की जाए। शिकायत मिलते ही जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी महिलाओं की समस्याओं को तत्काल विधिक एवं न्याय संगत कार्रवाई की जाए। यह बात बुधवार को कानपुर सर्किट हाउस में महिलाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महिला जन सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने कही।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज संबंधी मामलों को गंभीरता से सुने और उसका त्वरित निस्तारण किया जाय। यह उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन की मंशा है।

सर्किट हाउस में मिशन शक्ति फेस-5 के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं की समस्याओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। महिला जन सुनवाई में महिलाओं के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज संबंधी मामले एवं महिलाओं से संबंधित कुल-22 मामले आये, जिन पर प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुये उक्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को महिला आयोग की सदस्य ने निर्देश दिया।

उन्होंने महिला जागरूकता शिविर व महिला जन सुनवाई में शिव कुमारी सिंह पत्नी मान सिंह ने बहू से प्रताड़ित किये जाने की शिकायत की गयी, जिस पर सुनवाई करते हुए महिला थाना में दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई करते हुए प्रकरण को निस्तारित कराने के निर्देश दिये। इसी प्रकार आफरीन खातून पत्नी कामरान अहमद द्वारा पति से प्रताड़ित किये जाने, अदिती राय पुत्री कमल कुमार मंगेतर ने गोद भराई के बाद शादी से मना किये जाने, अभिलाषा पाण्डेय पत्नी पंकज पाण्डेय पति व ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट व प्रताड़ित किये जाने की शिकायत की गयी, जिसको सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

महिला जन सुनवाई में उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्होंने बताया कि महिलाओं के किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा में सहायता के लिये तत्काल 112 नंबर डायल करें तथा अपना इस नम्बर पर पंजीकरण कराकर तत्काल पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते है। महिला हेल्पलाइन 1090 व 181 में भी काल करके महिलाओं की समस्या व सहायता हेतु काल करने के संबंध में जानकारी दी।

महिला जन सुनवाई में अपर जिलाधिकारी रिंकी जायसवाल, ए.डी.सी.पी. महिला अपराध अमिता सिंह, डी.पी.ओ. जयदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments