Monday, March 24, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीय‘महिलाओं को एक हत्या करने की दी जाए छूट', शरद पवार की...

‘महिलाओं को एक हत्या करने की दी जाए छूट’, शरद पवार की पार्टी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) की महिला शाखा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अजीबोगरीब मांग कर दी है। महिला शाखा ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मद्देनजर एक हत्या के लिए सजा से छूट देने का आग्रह किया है। शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लिखे पत्र में कहा कि महिलाएं दमनकारी मानसिकता, बलात्कारी मानसिकता और निष्क्रिय कानून व्यवस्था की प्रवृत्ति को खत्म करना चाहती हैं।
 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये वाली योजना को कैबिनेट की मंजूरी, रेखा गुप्ता बोलीं- सभी वादे पूरा करेंगे

खडसे ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई में 12 वर्षीय लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना का जिक्र किया। खडसे ने पत्र में कहा, “हम सभी महिलाओं की ओर से एक हत्या करने पर (दंड से) छूट की मांग कर रहे हैं।” इस पत्र का उद्देश्य राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधना है। उन्होंने एक सर्वेक्षण रिपोर्ट का भी हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश है क्योंकि उनके खिलाफ अपहरण और घरेलू हिंसा सहित कई अपराध हो रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: फंड कहां से आएगा? महिला समृद्धि योजना को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने पूछे सवाल

खडसे ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारी मांग पर गंभीरता से विचार करने के बाद उसे स्वीकार कर लिया जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में उनकी सरकार ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान करने के लिए कानूनों में संशोधन किया है। मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवसारी जिले के वांसी बोरसी गांव में एक जनसभा में कहा कि भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments