Friday, July 11, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमुंबई: बस डिपो के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से...

मुंबई: बस डिपो के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत

महाराष्ट्र के मुंबई जिले के कुर्ला ईस्ट में एमएसआरटीसी बस डिपो के बाहर पानी से भरे गड्ढे में शनिवार दोपहर गिर जाने से छह साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी


नेहरू नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बच्चे की पहचान उज्ज्वल सिंह के रूप में हुई। वह निकटवर्ती मिलन नगर झुग्गी बस्ती में रहता था।
इस घटना से गुस्साए निवासियों ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के प्रबंधन और बस डिपो के बाहर गड्ढा खोदने वाले ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments