Friday, November 7, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयमेरे और मोदी में कोई मुकाबला ही नहीं...भारतीय प्रधानमंत्री को लेकर ये...

मेरे और मोदी में कोई मुकाबला ही नहीं…भारतीय प्रधानमंत्री को लेकर ये क्या बोल गए ट्रंप

मोदी और ट्रंप की साझेदारी की एक और तस्वीर पूरी दुनिया देख रही है। मोदी ट्रंप को दोस्त बताते हैं और ये दोस्ती ऐसे ही नहीं है। ये दोस्ती कितनी पक्की और गहरी है। ये दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात के बाद साफ हो गया। उस ज्वाइंट ब्रीफिंग में भी जिसमें दोनों ने एक दूसरे पर भरोसा जताया और आगे आने वाले वक्त में एक से बढ़कर एक डील को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। सवाल उठ रहे थे कि अमेरिका टैरिफ के मामले में भारत पर प्रेशर बनाएगा। उसके बाद आज का बयान सभी को हैरान कर रहा है। टैरिफ के मामले में भारत ने जिस तरह से ट्रंप के साथ निगोशिएटर किया उसे देखकर ट्रंप भी हैरान थे। यही वजह है कि ट्रंप ने मोदी को टफ निगोशिएटर बताया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मोदी मुझसे भी सख्त निगोशिएटर हैं। मुझसे बेहतर निगोशिएटर हैं। मेरा उनसे कोई मुकाबला नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Modi-Trump ने मिलकर कर दिया ऐलान, भारत आ रहा है अमेरिका का सबसे खतरनाक प्लेन, क्या पीछे रह गया रूस?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में पीएम मोदी को खुद से बेहतर निगोशिएटर बताया। उन्होंने कहा कि मेरा और मोदी का कोई मुकाबला नहीं है। ट्रंप ने ये भी कहा कि आगे आने वाले दिनों में भारत के साथ जमकर व्यापार करेगा। बता दें कि भारत ने रक्षा से लेकर अलग अलग क्षेत्रों में डील को बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर कर दी है। भारत अमेरिका के बीच कई सुलझे असुलझे विवाद और मुद्दों को लेकर दोनों देशों ने बातचीत की और नेगोशिएशन किया। यही कारण है कि आज विपन डील की चर्चा हो रही है। टैरिफ को लेकर सहमति की बात हो रही है। वहीं अवैध प्रवासियों की वापसी को लेकर भारत का कड़ा रूख भी देखने को मिल रहा है। अब तो ट्रंप ने भी भारतीय प्रधानमंत्री को खुद से भी ज्यादा बेहतर और सख्त निगोशिएटर बता दिया है।  

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी झंडा हटा लगाया गया तिरंगा, मोदी के होटल में हुआ तगड़ा खेल

वार्ता के बाद प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों पक्ष जल्द एक बड़े व्यापार समझौते पर पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने भारत द्वारा कुछ अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए आयात शुल्क को बहुत अनुचित और कड़ा बताया। ट्रंप ने कहा कि जो भी शुल्क लगाएगा, हम भी वही शुल्क लगाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत हमारे साथ जो कर रहा है, हम उसके साथ भी वही व्यवहार कर रहे हैं। दी-ट्रंप की यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा अमेरिका के सभी व्यापारिक साझेदारों के लिए नयी जवाबी शुल्क नीति की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद हुई है, जो उनके प्रशासन द्वारा शुरू की गई ऐसी कार्रवाइयों की श्रृंखला में नवीनतम है।

इसे भी पढ़ें: अपने बड़े फैन से मिलेंगे मोदी, मस्क से मिलकर करेंगे बड़ा ‘धमाका’

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि वह और प्रधानमंत्री मोदी ऊर्जा पर एक समझौते पर पहुंचे हैं, जिससे भारत में अमेरिका तेल और गैस का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन जाएगा।। उन्होंने कहा कि यह भारत के साथ अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने के उपायों का हिस्सा है, जो वर्तमान में लगभग 45 अरब अमेरिकी डॉलर है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments