Monday, March 24, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयसेवा भारती दिल्ली द्वारा होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम

सेवा भारती दिल्ली द्वारा होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम

प्रत्येक वर्ष की भांति, सेवा भारती (दिल्ली) ने इस बार भी होली के पर्व को विशेष बनाने के लिए प्रांत कार्यालय पर रविवार को होली मिलन के एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में सेवा भारती द्वारा संचालित विद्यालयों और हॉस्टल के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  
दिल्ली के कोने-कोने से आये सभी कार्यकर्ताओं ने रंग और गुलाल के साथ भारतीय व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिले।  मनोरंजन से भरपूर अनेक प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जिनमें यहाँ के छात्रों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य, रंगोली, गायन  आदि प्रमुख आकर्षण रहे, ने सबका दिल जीत लिया। अनेक प्रकार के मिष्ठान और गोलगप्पों ने कार्यक्रम को और मनमोहक बना दिया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य  समाज में समरसता और सद्भावना को बढ़ावा देना रहा। सेवा भारती द्वारा संचालित अनेक प्रकार के सेवा केंद्र, विद्यालय और हॉस्टल न केवल सेवा व शिक्षा का माध्यम हैं, बल्कि समाज को अपनी संस्कृति से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास का मंच भी हैं। होली का यह आयोजन भी इसी दिशा में एक प्रयास है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments