Wednesday, August 6, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयबिना इजाजत मूर्ति स्थापित करने पर मुकदमा

बिना इजाजत मूर्ति स्थापित करने पर मुकदमा

बुलंदशहर जिले में पुलिस ने अरनिया थाना क्षेत्र के मुनि की नगलिया गांव में सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के गौतम बुद्ध की मूर्ति स्थापित करने के आरोप में आठ नामजद और 45-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को मुनि की नगलिया गांव में महिलाओं और पुरुषों ने बिना अनुमति के सरकारी जमीन पर गौतम बुद्ध की मूर्ति स्थापित कर दी और फिर उसके चारों ओर ईंटों की दीवार बना दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की और अभद्र का प्रयोग करके सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की।

अरनिया के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आठ नामजद और 45-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments