Saturday, July 12, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमहिला दिवस समारोह में राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशाना

महिला दिवस समारोह में राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशाना

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने महिला सशक्तीकरण का श्रेय लेते हुए ‘‘बेतुकी’’ टिप्पणियां कीं।

राजद नेता राबड़ी ने यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पार्टी द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लिया, जिसमें उनके बेटे तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।
राबड़ी देवी ने पूछा, ‘‘नीतीश कुमार दावा करते हैं कि बिहार में जो भी अच्छा हुआ है, वह 2005 के बाद से हासिल हुआ है, जब वे सत्ता में आए थे। क्या उनका जन्म भी उसी साल हुआ था?’’

नीतीश पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने दावा किया, ‘‘वह यह कहने की हिम्मत रखते हैं कि बिहार में उनके सत्ता में आने से पहले लड़कियां और महिलाएं कपड़े नहीं पहनती थीं। क्या यह बात उनके अपने परिवार की महिलाओं के लिए भी सच है?’’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में राजद की महिला सदस्यों के साथ तीखी बहस के दौरान विपक्ष की नेता राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि ‘‘इसके पति जब डूब गये तब अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।’’

कुमार द्वारा किये गये ‘इसके पति’ शब्द का इस्तेमाल अपमानजनक माना गया और राजद के सदस्यों ने सदन के अंदर इसका विरोध भी किया।
राबड़ी देवी पहली बार 1997 में उस समय मुख्यमंत्री बनी थीं, जब उनके पति और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को चारा घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आरोपपत्र दाखिल करने के बाद पद छोड़ना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments