Tuesday, December 2, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीय'कॉमेडी के नाम पर एकनाथ शिंदे का अपमान नहीं किया जा सकता',...

‘कॉमेडी के नाम पर एकनाथ शिंदे का अपमान नहीं किया जा सकता’, कुणाल कामरा विवाद पर बोलीं कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर मजाक करने के बाद उठे विवाद पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हमें सोचना चाहिए कि समाज किस दिशा में जा रहा है जब कोई व्यक्ति सिर्फ़ 2 मिनट की प्रसिद्धि के लिए ऐसा करता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा आप कोई भी हो, किसी का अपमान करना… एक इंसान के लिए उसकी इज्जत ही सब कुछ है चाहे आप सरकार देखिए या सत्ता देखिए। आप कॉमेडी के नाम पर उनकी इज्जत उछाल रहे हैं। उनकी उन्नति कर रहे हैं। उनके काम की अवहेलना कर रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: 2014 में कैसे टूटा था शिवसेना-BJP का बसरो पुराना रिश्ता, क्यों उद्धव ठाकरे हुए थे अलग? देवेन्द्र फडणवीस ने किया सालों बाद खुलासा

रनौत ने पूछा कि ये लोग कौन हैं, और उनकी साख क्या है? उन्होंने कहा कि शिंदे जी कभी किसी जमाने में रिक्शा चलाते थे। आज वो अपने दम पर इतना आगे आये हैं। ये कौन है? इनके खुद के क्या क्रेडेंशियल हैं? कौन है ये लोग जो खुद जिंदगी में कर नहीं पाए। मैं कहती हूं कि अगर वो कुछ लिख सकें तो साहित्य में लिखें। क्या ये साहित्य में कुछ लिखते हैं? कॉमेडी के नाम पर गाली गलोच करना। यह कानूनी तौर पर किया गया है, लेकिन मेरे साथ जो किया गया (उसका बंगला गिराना) वह अवैध रूप से किया गया। 
 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Eknath Shinde Vs Kunal Kamra विवाद में और मजबूत होकर उभरे Maharashtra DCM शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हास्य कलाकार कुणाल कामरा द्वारा उनके बारे में की गई टिप्पणी की तुलना ‘‘सुपारी लेकर किसी के खिलाफ बोलने’’ से करते हुए कहा कि कटाक्ष करते समय मर्यादा बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। शिंदे ने सोमवार को कामरा की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कामरा (36) ने अपने ‘शो’ में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष करके महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments