Monday, June 16, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयठाणे में मवेशियों के अवशेष मिलने के बाद छह के खिलाफ प्राथमिकी...

ठाणे में मवेशियों के अवशेष मिलने के बाद छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक वन क्षेत्र से कथित तौर पर वध किए गए मवेशियों के अवशेष पाए जाने के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अंबरनाथ क्षेत्र के कन्हेरे गांव में एक राहगीर ने अवशेषों को खुले में पड़ा देखा और एक दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े स्थानीय कार्यकर्ता को इसकी जानकारी दी, जिसने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कुलगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर गई, और अवशेषों के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे। बताया जा रहा है कि ये अवशेष मवेशियों के हैं।
उन्होंने कहा, शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनकी पहचान कर ली गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments