Friday, November 14, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयछेड़छाड़ और धर्मांतरण के लिए प्रलोभन के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

छेड़छाड़ और धर्मांतरण के लिए प्रलोभन के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सोनभद्र जिले में युवती के साथ छेड़खानी करने और उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के मुताबिक, बघाड़ू निवासी एक युवती ने दुद्धी पुलिस को विगत आठ नवंबर को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि बघाड़ू निवासी बहादुर अली ने अपनी पत्नी रजिया एवं चार अन्य लोगों के साथ उसके घर आकर उसे इस्लाम धर्म अपनाने का प्रलोभन दिया।

शिकार्यतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज जाते समय आरोपी उसका पीछा करता है और छेड़खानी करता है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी गांव के आदिवासियों की जमीन अपनी पत्नी के नाम खरीद कर बाहर के लोगों को वहां बसाता है।

त्रिपाठी ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बहादुर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि जांच में बहादुर अली द्वारा कुछ ज़मीनें ख़रीदे जाने तथा बाहर से लोगों को बुलाकर बसाने एवं जमीन बेचने की जानकारी हुई है।
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का अदालत में बयान दर्ज कराया गया है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments