Friday, November 14, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयबिहार में लोग विकास चाहते हैं : अनिल विज

बिहार में लोग विकास चाहते हैं : अनिल विज

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शानदार जीत के करीब पहुंचने के बीच हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि इस चुनाव से जो बड़ा संदेश सामने आ रहा है वह यह है कि लोग विकास चाहते हैं।

परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री विज ने कहा, “बिहार चुनाव ने पूरे देश को एक बहुत बड़ा संदेश दिया है कि लोग झूठे वादे नहीं, बल्कि असली काम और विकास चाहते हैं।”
उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासोन्मुखी नीतियों को स्वीकार किया है।

विज ने अंबाला में पत्रकारों से कहा कि बिहार चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शाह को इस ‘युग का चाणक्य’ करार दिया।

विज ने कहा कि साफ छवि वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी लोगों ने एक बार फिर स्वीकार किया है।
भाजपा के नेतृत्व वाला राजग, राज्य की 243 विधानसभा सीट में से 180 से ज्यादा पर प्रभावशाली बढ़त बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments