Friday, June 13, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयAmalner Assembly Seat: अलमनेर सीट पर एक समय BJP का रहा है...

Amalner Assembly Seat: अलमनेर सीट पर एक समय BJP का रहा है दबदबा, जानिए इस बार किस करवट बैठेगा ऊंट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में राज्य के तमाम सियासी दलों ने जोरों-शोरो से प्रचार करना शुरूकर दिया है। राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों के लिए 20 नवंबर 2024 को मतदान होने हैं। जबकि चुनावी परिणामों की घोषणा 23 नवंबर 2024 को जारी की जाएगी। राज्य की इन्हीं 288 सीटों में से एक सीट अमलनेर की विधानसभा सीट भी है। यह सीट जलगांव जिले में पड़ती है। एक जमाने में इस सीट पर भाजपा ने हैट्रिक लगाई थी। लेकिन फिर दो चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने झंडा गाढ़ा था। फिलहाल इस सीट पर NCP के अनिल भाईदास पाटिल विधायक हैं।
पाटिलों का दबदबा
महाराष्ट्र की जलगांव लोकसभा सीट के तहत आने वाली अमलनेर विधानसभा सीट 6 सीटों में से एक है। अमलनेर सीट पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वोटरों का दबदबा है। यानी की अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वोटर ही उम्मीदवारों के जीत-हार को तय करते हैं। इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की भी अच्छी खासी संख्या है। लेकिन अमलनेर सीट पर सबसे ज्यादा पाटिलों की संख्या है। ऐसे में NCP ने इस बार भी अनिल भाईदास पाटिल पर भरोसा जताया है।

इसे भी पढ़ें: Bramhapuri विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर, VBA और BSP की भूमिका होगी निर्णायक

निर्दलीय प्रत्याशियों को भी मिल चुकी है जीत
बता दें कि साल 1951 से लेकर 1972 तक हुए विधानसभा चुनावों में अमलनेर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत मिली है। तो वहीं साल 1978 और 1980 में इस सीट पर जनता पार्टी के प्रत्याशी ने दांव मारा था। तो इसके बाद साल 1985 में विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाए रखा। लेकिन 1990 में यह सीट एक बार फिर जनता दल के खाते में चली गई। इसके बाद साल 1995, 1999 और 2004 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कमल खिलाया था। तो वहीं साल 2009 और 2014 के चुनाव में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल करते हुए सभी को चौंका दिया था। हालांकि 2019 के चुनाव में NCP के अनिल भाईदास पाटिल ने जीत हासिल की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments