Friday, November 7, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयExit Poll से हैरान हुए Sandeep Dixit, कहा-एग्जिट पोल ने आप को...

Exit Poll से हैरान हुए Sandeep Dixit, कहा-एग्जिट पोल ने आप को कमतर आंका, उसे बहुत कमजोर बताया

दिल्ली में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद सबकी निगाहें आठ फरवरी को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हुई है। एग्जिट पोल आने के बाद भाजपा काफी खुश नजर आ रही है। अधिकतर एग्जिट पोल में राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल बाद भाजपा की वापसी की भविष्यवाणी किए जाने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने गुरुवार को कहा कि ये भविष्यवाणियां दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की सही तस्वीर पेश नहीं करतीं, क्योंकि इनमें आम आदमी पार्टी को कम करके आंका गया है।
 
एएनआई से बात करते हुए संदीप दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस को आसानी से 17-18 प्रतिशत वोट मिल जाते। उन्होंने कहा, “एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा सरकार बना सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने आप को कम करके आंका है। उन्होंने आप को बहुत कमजोर के रूप में पेश किया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनकी स्थिति इतनी खराब होगी।” उन्होंने कहा, “मैं एग्जिट पोल से भी निराश हूं; कांग्रेस को आसानी से 17-18 प्रतिशत वोट मिल जाते। 8 फरवरी को सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।”
 
कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा, “एग्जिट पोल कभी सही होते हैं तो कभी गलत भी। एग्जिट पोल दिल्ली चुनाव के नतीजों की सही तस्वीर नहीं दिखा रहे हैं।” एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत के अंतर के बारे में अलग-अलग अनुमान लगाए गए हैं। एक पोल में कहा गया है कि पार्टी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 51-60 सीटें जीत सकती है। दो पोल में आप की जीत का भी अनुमान लगाया गया है। बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल ने अपने अनुमान लगाए हैं। पी-मार्क एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 39-49 विधानसभा सीटें, आप को 21-31 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने की संभावना है।
 
मैट्रिज एग्जिट पोल में भाजपा और आप के बीच कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी की है। इसमें कहा गया है कि भाजपा को 35-40 सीटें और आप को 32-37 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 51-60 सीटें और आप को 10-19 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस को कोई सीट नहीं दी गई है। पीपुल्स इनसाइट एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा 40-44 सीटें और आप 25-29 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस 0-1 सीट जीत सकती है। वीप्रेसिड एग्जिट पोल के अनुसार आप 46-52 सीटें, भाजपा 18-23 सीटें और कांग्रेस 0-1 सीट जीत सकती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments