देश और दुनिया भर में आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि हम अपनी नारी शक्ति को नमन करते है। हमारी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने क लिए काम किया है। हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में दिखता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टी उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएगी जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।”
भारत आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति का जश्न मना रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाएं संभालेंगी। यह एक अनोखा कदम है जो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उनकी उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए उठाया गया है। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हो रहा है, इससे पहले 2020 में भी सात महिलाओं ने प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को संभाला था। पीएम मोदी ने कहा कि जैसा कि वादा किया था कि मेरी सोशल मीडिया अकाउंट को महिलाएं संभालेंगी जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने मे जुटी हुई है।
बता दें कि इससे पहले वर्ष 2020 में महिलाओं ने पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट संभाला था। वर्ष 2020 में पीएम मोदी का अकाउंट सात सफल महिलाओं की ओर से संचालित हुआ था। इससे उन्हें दूसरों को प्रेरित करने के लिए वैश्विक मंच मिला था। पीएम मोदी ने इस मौके पर नारी शक्ति को सलाम किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को बधाई दी है। महिलाओं को उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाते है। महिलाओं के अधिकारों, समानता और सश्कितकरण के लिए प्रयास का संकल्प लेते है। बहनें-बेटियां कांच की छतों को तोड़ते हुए सीमाओं को लांघने लगी है। महिलाओं की इस यात्रा में उनका समर्थन दें और सुनिश्चित करें की अगर कोई पीछे ना छूटे। महिलाओं विभिन्न क्षेत्रों में नए रास्ते बना रही है।