Tuesday, July 15, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयMaharashtra-Jharkhand Result से पहले भारत पहुंच गए मोदी, जानिए कैसा रहा ये...

Maharashtra-Jharkhand Result से पहले भारत पहुंच गए मोदी, जानिए कैसा रहा ये विदेश दौरा

महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना 8 बजे सुबह से प्रारंभ हो गई। महायुति, महाविकास अघाड़ी दोनों ने ही चुनाव में पूरा दम खम लगाया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज आएंगे। सभी 81 सीटों पर सुबह आठ बजे काउंटिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर भी आज रिजल्ट का दिन है। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। मतगणना से ठीक पहले तीन देशों की विदेश यात्रा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत लौट आए हैं। पीएम मोदी बीते तीन दिनों से नाइजिरिया, ब्राजील और गुयाना की यात्रा पर थे। ब्राजील में जहां उन्होंने जी20 की मीटिंग में विश्व शांति का मंत्र भी दिया। 

इसे भी पढ़ें: PM security breach: सुरक्षा चूक मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने कौन सी याचिका कर दी खारिज? क्या है पूरा मामला

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  भारत और गुयाना के बीच मजबूत संबंधों पर प्रकाश डाला और संस्कृति, व्यंजन और क्रिकेट में साझा समानता पर जोर दिया। गुयाना के जॉर्जटाउन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्रिकेट विशेष रूप से गहरे संबंध का काम करता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के प्रति प्रेम भी हमारे देशों को मजबूती से जोड़ता है। यह सिर्फ एक खेल नहीं है बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है, जो हमारी राष्ट्रीय पहचान में गहराई से अंतर्निहित है। पीएम मोदी ने इंडो-गुयाना समुदाय में अनूठी भोजन परंपराओं को भी स्वीकार किया। इंडो-गुयाना समुदाय की भी एक अनूठी भोजन परंपरा है जिसमें भारतीय और गुयाना दोनों तत्व हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi को संजय सिंह ने बताया अडानी का प्रधानमंत्री, बोले- भैंस या मंगलसूत्र की चोरी जैसी…

इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारत के विकास और इसके वैश्विक महत्व के बारे में बात करते हुए कहा, “गुयाना के लोग भारत के शुभचिंतक हैं। आप भारत में हो रही प्रगति को करीब से देख रहे होंगे… केवल 10 वर्षों में, भारत काफी आगे बढ़ गया है।” 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और जल्द ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हमारे युवाओं ने हमें दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम बना दिया है… हम मंगल और चंद्रमा तक पहुंच गए हैं। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments