बजट के बाद शेयर बाजार में उछाल देखा जा रहा है। दोपहर 3.30 बजे शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 746 अंक बढ़कर 77,505 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 232 अंक ऊपर 23,482 अंक पर बंद हुआ।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में मध्यम वर्ग पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया और 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त कर दिया गया। हालांकि, शेयर बाजार को सरकार का बजट पसंद नहीं आया। शनिवार को छुट्टी के दिन खुला शेयर बाजार निराशा के साथ बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ 77,505.96 अंक पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद हुआ।