क्या बच्चों को चाय या कॉफी देनी चाहिए? जानिए सही उम्र और इसके नुकसान

0
64

Tas Coffee 1738210124134 1738210 (1)

भारत में चाय सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक है, और अब धीरे-धीरे कॉफी का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर यंग जनरेशन के बीच कॉफी काफी पॉपुलर हो रही है। हालांकि, कुछ पैरेंट्स अपने छोटे बच्चों को भी चाय या कॉफी पिला देते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉक्टर भी कम उम्र के बच्चों को चाय या कॉफी देने से मना करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि किस उम्र के बाद बच्चों को चाय या कॉफी देना सुरक्षित है? आइए जानते हैं।

बच्चों को किस उम्र के बाद दी जा सकती है चाय या कॉफी?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, 14 साल की उम्र के बाद ही बच्चों को चाय या कॉफी दी जानी चाहिए। इस उम्र तक बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से हो रहा होता है, और कैफीन और टैनिन उनके शरीर में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं। इसलिए, 18 साल तक भी सीमित मात्रा में ही चाय या कॉफी का सेवन करना चाहिए।

बच्चों को चाय या कॉफी देने के नुकसान

✅ हड्डियों और दांतों को कमजोर बनाती है – चाय में मौजूद टैनिन बच्चों के हड्डियों और दांतों की मजबूती को प्रभावित कर सकता है।

✅ नींद की समस्या – कॉफी में मौजूद कैफीन बच्चों की स्लीप साइकिल को बिगाड़ सकता है, जिससे उनकी ग्रोथ पर असर पड़ता है।

✅ पाचन से जुड़ी परेशानियां – चाय और कॉफी पेट में एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को बढ़ा सकती हैं।

✅ ग्रोथ पर असर – न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास की प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here