back to top
Sunday, August 30, 2026
Homeराष्ट्रीयचिराग की इफ्तार में शामिल हुए CM नीतीश, NDA की दिखी ताकत,...

चिराग की इफ्तार में शामिल हुए CM नीतीश, NDA की दिखी ताकत, लालू यादव की पार्टी से कांग्रेस नेता नदारद!

बिहार में इस साल चुनाव होने है। रमजान का महीना भी चल रहा है। ऐसे में बिहार में इफ्तार पॉलिटिक्स भी जबरदस्त तरीके से जारी है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। मुस्लिम समाज के भी कई बड़े नेताओं ने चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। इसके अलावा बिहार सरकार के तमाम मंत्री भी चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। 
 

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar के बाद Chirag Paswan की इफ्तार पार्टी से भी मुस्लिम संगठनों ने बनाई दूरी, केंद्रीय मंत्री हुए नाराज

इस दौरान चिराग पासवान नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एक साथ बैठे दिखे, जिससे साफ तौर पर पता चला कि बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। दूसरी ओर राजद की ओर से भी आज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। राजद का इफ्तार पार्टी अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पर हुआ था। इस इफ्तार पार्टी में राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव शामिल हुए। साथ ही साथ पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद रही। इस इफ्तार पार्टी में मुस्लिम धार्मिक संगठनों को भी आमंत्रित किया गया था। 
हालांकि, लालू की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस नेताओं की दूरी साफ तौर पर देखने को मिली। हाल में देखे तो कांग्रेस और राजद के बीच की दूरी भी देखने को मिली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इफ्तार पार्टी कहीं ना कहीं बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक दल अपनी ताकत दिखाने के लिए भी आयोजित कर रहे हैं। इससे पहले इमारत-ए-शरिया समेत कई धार्मिक मुस्लिम संगठनों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी का बहिष्कार किया। जवाब में, भाजपा ने इन संगठनों से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और उसके कार्यों से दूर रहने की अपील की है। 
 

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगे मुस्लिम संगठन, इस बहिष्कार का बिहार विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?

पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि नीतीश कुमार सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत के साथ बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि, भारी संख्या में रोजेदार नीतीश की इफ्तार में पहुंचे थे। नीतीश ने एक्स पर लिखा कि 1 अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ में पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया। दावत-ए-इफ्तार में माननीय राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular