Friday, October 3, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयअमेठी में युवक का शव फंदे से लटका मिला

अमेठी में युवक का शव फंदे से लटका मिला

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के सेवरा गांव में 20 वर्षीय लड़के का शव फंदे से लटका मिला।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान देवगन चौहान के रूप में हुई है। वह शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के सेवरा गांव का रहने वाला था। उसका शव शुक्रवार सुबह घर के अंदर फंदे से लटका मिला।

शुकुल बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments