Saturday, October 4, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडोनेशिया में स्कूल इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या...

इंडोनेशिया में स्कूल इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई

इंडोनेशिया में एक स्कूल की इमारत ढहने की घटना में मलबे से कई और शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 14 हो गई है। कई छात्र अब भी लापता हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
बचावकर्मी सोमवार को इमारत ढहने के बाद से बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

बृहस्पतिवार को किसी के जीवित होने का संकेत नहीं मिलने के बाद मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया।
शुक्रवार शाम को बचावकर्मियों को नौ शव मिले, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। लगभग 50 छात्र लापता हैं।

इंडोनेशिया के जावा प्रायद्वीप के सिदोअर्जो में स्थित एक सदी पुराने ‘कोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ के प्रार्थना कक्ष का ढांचा ढह गया था।
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण एजेंसी के प्रमुख सुहार्यंतो के अनुसार, शुक्रवार को दो शव प्रार्थना कक्ष के पास पाए गए जबकि एक शव निकास द्वार के पास मिला।
सुहार्यंतो ने संवाददाताओं को बताया कि शनिवार रात तक बचाव कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments