Monday, July 21, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश के महराजगंज में मादा तेंदुए का शव बरामद

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मादा तेंदुए का शव बरामद

महराजगंज जिले के सोहगी बरवा वन्यजीव अभयारण्य में एक मादा तेंदुआ मृत पाई गई है। एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) निरंजन सुर्वे ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने मधवालिया परिक्षेत्र के बसौली जंगल के पास मृत तेंदुए को देखा और सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सुर्वे ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार मृत मादा तेंदुए का निपटान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments