अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में एक लाइन बहुत मशहूर है और हमने भी अपने कई स्टोरीज में इसका उपयोग किया है। ट्रंप सवेरे कुछ बोलते है, शाम को कुछ सोचते है औऱ रात को कुछ और ही करते है। उनके सोचने, समझने और कहने व करने में कोई कनेक्शन अमूमन होता नहीं है। अब ट्रंप ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद 27 साल की कैरोलिन लेविट को कुछ चुनौतीपूर्ण सवालों का सामना करना पड़ सकता है। कैरोलिन लेविट वहीं है जिन्होंने हाल ही में ट्रंप के नोबेल पुरस्कार दिए जाने की वकालत मीडिया के सामने खुले तौर पर की थी। अब नोबले पुरस्कार के लिए डेस्परेट ट्रंप को लगता है मानो उनका ये अंदाज पसंद आया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के लुक्स और बुद्धिमत्ता कर्की तारीफ करते हुए उन्हें स्टार कहा है।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका जब-जब भारत से टकराया, तब-तब मुंह की खाई, इतिहास में मौजूद हैं ये 10 उदाहरण
ट्रंप ने कहा कि उनका चेहरा उनका दिमाग, उनके होंठ और जिस तरह वह बोलती है। उनके होंठ ऐसे चलते हैं जैसे वह कोई मशीन गन हो। मुझे नहीं लगता कि किसी के पास लेविट से बेहतर प्रेस सचिव रहा है। लीविट की ट्रम्प के साथ भूमिका जनवरी 2024 में शुरू हुई जब वह उनके चुनाव अभियान के दौरान उनकी राष्ट्रीय प्रेस सचिव बनीं। अपनी चुनावी जीत के बाद, ट्रम्प ने पिछले साल उन्हें व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव नियुक्त किया, जिससे वह इतिहास में इस पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बन गईं।
इसे भी पढ़ें: Ukraine से युद्ध लड़ते-लड़ते HIV Aids का शिकार हुई पुतिन की सेना, दुनिया में मचा हड़कंप!
कैरोलिन क्लेयर लेविट केवल 27 वर्ष की हैं और न्यू हैम्पशायर में 24 अगस्त 1997 को जन्मी थीं। लेविट मूल रूप से न्यू हैम्पशायर से हैं और उन्होंने ट्रंप के पहले प्रशासन के दौरान सहायक प्रेस सचिव के रूप में काम किया था। 2020 में ट्रंप की हार के बाद, उन्होंने रिपब्लिकन नेता एलिस स्टेफ़निक के लिए संचार निदेशक के रूप में कार्य किया। 2022 में उन्होंने न्यू हैम्पशायर हाउस सीट के लिए रिपब्लिकन प्राइमरी में हिस्सा लिया था। हालांकि वह डेमोक्रेट क्रिस पप्पस से हार गईं। लेकिन इस अभियान ने उनकी सार्वजनिक भाषण की क्षमताओं को और निखारा।
इसे भी पढ़ें: Modi-Putin से कितना डरते हैं ट्रंप! इस महिला ने खोल दिया राज
लीविट पर अपनी टिप्पणियों के अलावा, ट्रंप ने फिनर्टी के साथ 20 मिनट के साक्षात्कार में कई अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी बात की। एक उल्लेखनीय विषय सिडनी स्वीनी के अमेरिकन ईगल जींस विज्ञापन से जुड़ा विवाद था। विज्ञापन और प्रतिनिधित्व की व्यापक चर्चा के संबंध में ट्रम्प ने 2023 के डायलन मुलवेनी बड लाइट विज्ञापन की आलोचना की, जिसने महत्वपूर्ण रूढ़िवादी प्रतिक्रिया को जन्म दिया।