Sunday, July 13, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयउन्हें अब कोई गंभीरता से नहीं लेता...राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का...

उन्हें अब कोई गंभीरता से नहीं लेता…राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका के साथ भारत की व्यापार वार्ता पर दिए गए बयान पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भारत समय-सीमा के तहत बातचीत नहीं करता, हम राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए बातचीत करते हैं। दुनिया भर में हमारे सभी कार्यों में राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। उन्होंने आगे कहा कि आज भारत मजबूती के साथ बातचीत करता है, हम आत्मविश्वास से भरे हैं और दुनिया में किसी से भी मुकाबला कर सकते हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: पीयूष गोयल चाहे जितनी छाती पीट लें, ट्रंप टैरिफ की समयसीमा के आगे झुकेंगे मोदी… Rahul Gandhi का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला

राहुल गांधी पर तंज सकते हुए गोयल ने कहा कि यह यूपीए शासन वाला भारत नहीं है, जो राष्ट्रीय हित के बिना बातचीत के लिए भीख मांगता था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि वे, उनके साथी और उनकी पार्टी लगातार नकारात्मकता फैलाते रहते हैं। उन्होंने भारत के लोगों का विश्वास खो दिया है, जिन्होंने बार-बार कांग्रेस को नकार दिया है। आज तक वे देश के विकास के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं बना पाए हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: बिहार में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी कांग्रेस, कवर पर राहुल गांधी की फोटो से मचा बवाल

इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उनके इस बयान को लेकर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पीयूष गोयल जितना चाहें अपनी छाती पीट सकते हैं, मेरे शब्दों पर गौर करें, ट्रंप की शुल्क संबंधी समयसीमा के सामने मोदी आसानी से झुक जाएंगे।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर दो अप्रैल को 26 प्रतिशत का अतिरिक्त जवाबी शुल्क लगा दिया था। हालांकि, कुछ दिन बाद ही इसे 90 दिन के लिए यानी नौ जुलाई तक टाल दिया गया था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments