Wednesday, November 19, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयएटा में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की अज्ञात वाहन की टक्कर...

एटा में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ड्यूटी पर जा रहे एक होमगार्ड की रविवार तड़के मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार होमगार्ड की पहचान रामपुर निवासी राम सेवक (57) के रूप में हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना बागवाला थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के पास नहर पटरी की बताई गई है। परिजनों के अनुसार रामसेवक रोज की तरह ड्यूटी के लिए कोतवाली नगर जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल रामसेवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) राजेश सिंह ने बताया पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
सीओ ने बताया कि घटना की जांच की रही है और सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए भी छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments