Monday, September 1, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयओडिशा : तेंदुए की खाल की तस्करी के आरोप में...

ओडिशा : तेंदुए की खाल की तस्करी के आरोप में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी समेत सात लोग गिरफ्तार

ओडिशा के गंजम जिले में तेंदुए की खाल की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में रविवार को एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों को भंजनगर उत्तर वन प्रभाग क्षेत्र के एक मकान और एक निजी लॉज से गिरफ्तार किया गया।
घुमुसर उत्तर डिवीजन के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) हिमांशु शेखर मोहंती ने कहा कि वन विभाग की टीम ने आरोपियों के कब्जे से सात फुट लंबी तेंदुए की खाल, धारदार हथियार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है।

डीएफओ ने कहा, ‘‘चूंकि, तेंदुए की खाल पर गोली के घाव का निशान था, हमें शक है कि शिकारियों ने उसे लगभग एक महीने पहले मारा होगा। इस मामले में जांच जारी है।’’

डीएफओ ने बताया कि तेंदुए की खाल को डीएनए मिलान के लिए भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) की पशु परीक्षण प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments