Sunday, October 5, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयकर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका जीवन गरीबों के लिए करुणा और दुनिया के लिए उम्मीद था।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में सिद्धरमैया ने कर्नाटक और दुनिया भर के ईसाई समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, शांति और करुणा के प्रतीक पोप फ्रांसिस के निधन से बेहद दुखी हूं। उनका जीवन गरीबों के लिए करुणा और दुनिया के लिए उम्मीद था। मैं कर्नाटक और पूरी दुनिया के ईसाई समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।

पोप फ्रांसिस का सोमवार सुबह 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
पोप फ्रांसिस प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप थे और जिन्होंने अपने करिश्माई व्यक्तित्व, विनम्र स्वभाव तथा गरीबों के प्रति चिंता के साथ पूरी दुनिया में लोगों पर अमिट छाप छोड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments